Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहरीन और कुवैत पर ड्रोन हमले, इज़रायल का जवाबी एक्शन, 120 ठिकानों पर बमबारी

Summer Express,बहरीन  | पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब खाड़ी देशों तक फैल गया है, जहां ईरान से जुड़े ड्रोन हमलों ने बहरीन और कुवैत में महत्वपूर्ण ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया। इन हमलों के जवाब में इज़रायल ने भी व्यापक सैन्य कार्रवाई करते हुए 120 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की।

मनामा और कुवैत सिटी से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को ईरानी ड्रोनों ने बहरीन स्थित गल्फ पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज कंपनी को निशाना बनाया। हमले के बाद संयंत्र की कई इकाइयों में आग लग गई। हालांकि, बहरीन समाचार एजेंसी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है जिसका आकलन किया जा रहा है।

उधर कुवैत में भी ड्रोन हमलों का असर देखने को मिला। यहां बिजली उत्पादन और समुद्री जल विलवणीकरण (desalination) संयंत्रों को निशाना बनाया गया, जिसके चलते कई इकाइयों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए तकनीकी टीमें लगातार काम कर रही हैं। इसके अलावा शुवैख तेल क्षेत्र परिसर में भी आग लगने की खबर सामने आई है। इसी दौरान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर भी हमले की जानकारी मिली है, हालांकि इसकी विस्तृत पुष्टि नहीं हो पाई है।

इन हमलों के बीच इज़रायल ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। इज़रायली वायु सेना (IAF) ने पिछले 24 घंटों में ईरान के विभिन्न ठिकानों पर 120 से अधिक हमले किए। इज़रायली रक्षा बल (IDF) के अनुसार, इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों, ड्रोन निर्माण इकाइयों और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया है।

क्षेत्र में लगातार बढ़ते तनाव के चलते हालात गंभीर बने हुए हैं, जबकि तेल और ऊर्जा आपूर्ति पर भी इसका व्यापक असर पड़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ का कर्ज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। सुक्खू ने कहा...

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...

बिजली हड़ताल के बीच युवक ने किराये पर इन्वर्टर-बैटरी मंगवाकर कराई रजिस्ट्री

Summer express, खरखौदा (सोनीपत)। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरखौदा के लघु सचिवालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक युवक ने...

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई...

ड्रग पार्क में देरी के लिए सुक्खू सरकार जिम्मेदार: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस के सत्ता परिवर्तन के सपने मुंगेरीलाल जैसे Summer express/ऊना, राकेश-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर हरोली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.