Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिरोजपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer Express,फिरोजपुर  |  फिरोजपुर में जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे परिसर को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और टीमें मौके पर पहुंचीं और एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में आम लोगों और वकीलों के प्रवेश पर रोक लगाने की सलाह दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए पूरे क्षेत्र में गहन जांच की जा रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी फिरोजपुर कोर्ट को इसी तरह की ईमेल धमकी मिल चुकी है, हालांकि उस समय किए गए सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.