Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाडोवाल टोल प्लाजा के पास संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, हत्या का शक

Summer Express, लुधियाना  | लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव पूर्व सरपंच की जमीन के पास लोहे की बाड़ और एंगलों के नजदीक पड़ा मिला।

मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद थाना लाड़ोवाल पुलिस ने गांव तलवंडी निवासी अनूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की मां मंजू देवी ने बताया कि अमित शराब का आदी था और अक्सर घर से बाहर रहता था। वह 28 मार्च को यह कहकर घर से निकला था कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार को अगले दिन दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि उसका शव टोल प्लाजा के पास पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि शव के पास का दृश्य बेहद भयावह था।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि अमित की मौत हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उनका कहना है कि उसके शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे, जो किसी हमले की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने अनूप सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.