भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने पैलेस 2 वॉर्ड पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Summer express/मंडी, धर्मवीर- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने आज मंडी शहर के पैलेस 2 वॉर्ड में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर उनके साथ मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और स्थानीय वार्ड पार्षद सुमन ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सौदान सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराकर सभी को स्थापना दिवस की बधाई देकर संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

 मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए सौदान सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सौदान सिंह जैसी सखशियत के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को जो मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है उससे नई उर्जा का संचार हुआ है। निहाल चंद शर्मा ने कहा कि आज भाजपा देश भर में अपना 47वां स्थापना दिवस समारोह मना रही है। यह पार्टी के साथ जुड़े हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि उन्हें विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के साथ जुड़ने का मौका मिला है। भाजपा ने हमेशा ही आम कार्यकर्ताओं को तरजीह देने का कार्य किया है। यही कारण है कि आज लोग भाजपा से अपनेपन के साथ जुड़कर संगठन को लगातार मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसमें पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी सहभागिता निभाने में जुटा हुआ है और इस सपने को हर हाल में साकार करके रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में बड़े अग्निकांडों का दर्दनाक इतिहास, अस्पतालों से फैक्ट्रियों तक मची तबाही

Summer express, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर बड़े हादसों का रूप लेती रही हैं। झुग्गी बस्तियों, होटलों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और व्यावसायिक इमारतों में लगी आग ने कई बार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि...

पंजाब में बारिश का दौर थमा: तापमान गिरा, पराली के धुएं से बिगड़ी हवा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाओं के बीच कई...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की पहल तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम भंडार घटाने का प्रस्ताव

Summer express, तेहरान (ईरान)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए तैयार किए गए शुरुआती मसौदे में ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में स्थानांतरित करने या उसके संवर्धन स्तर को...

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.