Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक के खैरड़ी में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, गांव में तनाव; CCTV से आरोपियों की तलाश

Summer express,रोहतक | कलानौर क्षेत्र के गांव खैरड़ी में  देर रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है और ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार, देर रात बाइक सवार दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास के सरकारी स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, हालांकि अब तक आरोपियों की पहचान और बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है।

बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने जब प्रतिमा को खंडित देखा तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राकेश कुमार, थाना प्रभारी सतपाल सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी इस स्थान को लेकर विवाद की स्थिति रही है, लेकिन उन्होंने आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए डॉ. अंबेडकर और चौधरी छोटूराम की प्रतिमाएं स्थापित की थीं। आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती के मद्देनजर गांव में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने माहौल को बिगाड़ दिया है।

ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिए अलग से भवन और स्थान उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसबीआई लाइफ में 24 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Summer express/शिमला-:  जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी शिमला...

जो विकास शिमला में आज हो रहा है, वो मंडी सदर में पहले ही हो चुका है-:आश्रय शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में आयोजित आठ दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेले का सोमवार शाम विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता आश्रय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके...

कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर, हिमाचल में भी निष्पक्ष जांच की मांग: -भाजपा

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में सत्ता और सरकारी संसाधनों से जुड़े मामलों को लेकर सामने आ रहे आरोप गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं और सरकारों से जुड़े...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

Summer express/शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के...

ISRO की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, अक्टूबर-दिसंबर में 3 शक्तिशाली चक्रवातों का खतरा

summer express,नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक नई स्टडी में इस साल के अंत में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच इस क्षेत्र में कम से कम तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान विकसित हो सकते हैं। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.