Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाहकोट पुलिस रेड पर उठे सवाल, CCTV फुटेज में कार्रवाई को लेकर विवाद गहराया

Summer Express, जालंधर। शाहकोट क्षेत्र में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई पुलिस कार्रवाई अब विवादों के घेरे में आ गई है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस की रेड और बरामदगी के दावों पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

मामले में शाहकोट थाना पुलिस द्वारा दर्ज FIR नंबर 90 के तहत दावा किया गया था कि गांव दौलतपुर ढड्डा निवासी अकरम के घर से 35 लीटर लाहन (कच्ची शराब) बरामद की गई है। पुलिस और आबकारी विभाग के अनुसार यह बरामदगी घर के भीतर स्थित तूड़ी रखने वाले कमरे में रखे नीले ड्रम से हुई थी।

हालांकि, अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पुलिस कार्रवाई का जो दृश्य दिख रहा है, वह आधिकारिक दावे से मेल नहीं खाता। वीडियो में एक वाहन के आने के बाद पुलिस टीम को एक मकान में प्रवेश करते और कथित तौर पर वाहन की डिक्की से नीला ड्रम निकालते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद ड्रम को कार्रवाई का हिस्सा बताते हुए कब्जे में लिया जाता है।

फुटेज में पुलिसकर्मी सिविल और वर्दी दोनों में नजर आते हैं और पूरी प्रक्रिया कैमरे में रिकॉर्ड होती दिख रही है। वीडियो के अनुसार, रेड के दौरान घर के भीतर किसी व्यक्ति की मौजूदगी या दरवाजा खटखटाने की कोई पुष्टि नहीं होती।

सूत्रों के मुताबिक, जिस समय यह कार्रवाई की गई, उस दौरान घर खाली था और पुलिस द्वारा ड्रम को सील कर साथ ले जाया गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अकरम मजदूरी का काम करता है और घटना के बाद से घर नहीं लौटा है।

इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा है कि यदि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है तो उसकी जांच कराई जाएगी और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित टीम पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...

दिल्ली अग्निकांड के बाद जींद में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 123 होटल-रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी संचालित

Summer express, जींद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद होटल और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच जींद जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में संचालित 140 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में से केवल 17 प्रतिष्ठानों के पास ही दमकल विभाग...

युवा कांग्रेस का सीएम आवास कूच, बैरिकेडिंग तोड़ने पर वाटर कैनन चला

Summer express, कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री आवास के घेराव के आह्वान को लेकर शनिवार को कुरुक्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी। प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं के कुरुक्षेत्र पहुंचने के बीच शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल...

हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, रेवाड़ी-पंचकूला में बनेंगे आधुनिक EV चार्जिंग डिपो

Summer express, चंडीगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार ने स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने नई दिल्ली के भारत मंडपम से 1000 ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर एनसीआर क्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.