Summer express/शिमला, संजू-:शिमला में एंट्री टैक्स को लेकर गरमाई सियासत के बीच मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित बढ़ोतरी को वापस ले लिया गया है और किसी भी तरह का नया टैक्स लागू नहीं किया गया है।
नरेश चौहान ने साफ किया कि एंट्री टैक्स को लेकर फैली गलतफहमियों को मुख्यमंत्री ने दूर कर दिया है। खास तौर पर टैक्सी चालकों के लिए राहत देते हुए उन्होंने कहा कि टैक्सी वाहनों से कोई एंट्री टैक्स नहीं लिया जाएगा।गुड्स और पैसेंजर वाहनों के लिए भी सरकार ने राहत भरे प्रावधान किए हैं। पहले 20 क्विंटल तक भार ढोने वाले वाहनों पर 130 रुपये टैक्स था, जिसे अब 7500 किलोग्राम कैटेगरी में समायोजित कर 170 रुपये कर दिया गया है। वहीं, पैसेंजर वाहनों में भी बदलाव किया गया है—पहले 1 से 5 यात्रियों तक 70 रुपये लिए जाते थे, अब 6 से 12 यात्रियों के लिए 110 रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि 12+1 क्षमता वाले वाहनों के लिए केवल 100 रुपये टैक्स रखा गया है।इसके अलावा, पंजाब सीमा के 5 किलोमीटर दायरे में आने-जाने वाले स्थानीय लोगों के लिए रियायती पास जारी किए जाएंगे। बसों के एंट्री पास में भी मामूली 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नया टैक्स नहीं बल्कि पहले से लागू व्यवस्था में सीमित संशोधन था, जिसे अब वापस लेकर लोगों को राहत दी गई है।