Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेलुराम पूनिया केस: सोनिया ने खुद को बताया असली पीड़ित

Summer Express, हिसार  |  हिसार के बहुचर्चित पूर्व विधायक रेलुराम पूनिया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट चुकी और फिलहाल जमानत पर बाहर सोनिया ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर खुद को असली पीड़ित बताया है। सोनिया ने आरोप लगाया है कि उसके चचेरे भाई जितेंद्र पूनिया ने उसे इस मामले में जानबूझकर फंसाया है ताकि वह उसके पिता की करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा कर सके।

सुप्रीम कोर्ट में दायर शपथ पत्र में सोनिया ने दावा किया कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं और वह अपने परिवार की एकमात्र जीवित सदस्य है। उसने कहा कि याचिकाकर्ता उसे जेल में बनाए रखना चाहता है ताकि संपत्ति पर उसका अधिकार कमजोर हो जाए।

यह मामला उस याचिका से जुड़ा है जो सोनिया के चचेरे भाई जितेंद्र पूनिया ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सोनिया और उसके पति से हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए थे।

सोनिया और उसके पति संजीव को वर्ष 2001 के बहुचर्चित हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था, जिसमें पूर्व विधायक रेलुराम पूनिया सहित उनके परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 2004 में फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद में बदल दिया था।

सोनिया ने अपने हलफनामे में यह भी बताया कि जेल में रहते हुए उसने कई कौशल प्रशिक्षण लिए और वह रेडियो जॉकी भी रह चुकी है। उसने यह भी दावा किया कि उसे जेल में ‘तिनका-तिनका बंदिनी’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और सभी पक्षों के दावों पर आगे सुनवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...

फतेहाबाद में 1.442 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

summer express, फतेहाबाद। बस अड्डा पुलिस चौकी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 442 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के गांव श्रीपुर बासा निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। वह फिलहाल फतेहाबाद के सिरसा रोड क्षेत्र...

ऊना एंटी-चिट्टा वॉकथन में बिगड़ी बच्चों की तबीयत, डिहाइड्रेशन से करीब 20 स्कूली बच्चे अस्पताल में भर्ती

Summer express/ऊना,राकेश-:ऊना में हिमाचल सरकार की ओर से आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथन रैली के दौरान करीब 20 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के साथ कुछ अध्यापिकाओं को भी डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे सुबह करीब 8 बजे से ही...

सेवा संकल्प के साथ आज से फील्ड में सरकार, हर लाभार्थी के घर जलेगा आशीर्वाद का दीया

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए वीरवार से हरियाणा में पूरी सरकार और भाजपा संगठन फील्ड में दिखाई देगा। 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन सरकारी योजनाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.