Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

द्वारका एक्सप्रेस-वे तक होगा गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का विस्तार

Summer express,मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I 5453 करोड़ रुपये की गुरुग्राम मेट्रो परियोजना निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। मिलेनियम सिटी सेंटर को साइबर सिटी से जोड़ने के साथ-साथ परियोजना का विस्तार द्वारका एक्सप्रेस-वे तक किया जाएगा। सरकारी भूमि के उपयोग के लिए कार्य अनुमति मिलने के बाद साइट पर कार्य शुरू हो गया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रगति और प्रोजेक्ट मानिटरिंग ग्रुप की बैठक में यह जानकारी सामने आई। इस दौरान मेट्रो रेल, औद्योगिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और लाजिस्टिक्स से जुड़ी परियोजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी साझा की गई। मुख्य सचिव ने सभी परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय में पूरा करने के लिए संबंधित विभागों, जिला प्रशासन, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि 4679 करोड़ रुपये की हिसार एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर परियोजना में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। परियोजना के लिए आवश्यक पूरी भूमि अब सरकार के नियंत्रण में है और पर्यावरण संबंधी मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा 707 करोड़ रुपये के इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) टेंडर के लिए 10 निविदाएं प्राप्त हुई हैं, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है।

1646 करोड़ रुपये की एम्स माजरा (रेवाड़ी) परियोजना की समीक्षा में रेवाड़ी के उपायुक्त ने बताया कि सड़क एवं रेल ओवरब्रिज कनेक्टिविटी के लिए 236 करोड़ रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा 169 करोड़ रुपये की निविदा सूचना (एनआईटी) तैयार कर ली गई है। नांगल चौधरी स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी-माडल लाजिस्टिक्स हब परियोजना का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। परियोजना के प्रथम चरण में 408 एकड़ भूमि शामिल है, जिसे स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) को हस्तांतरित किया जा चुका है। बाहरी कनेक्टिविटी तथा आंतरिक रेल यार्ड का कार्य पूरा हो चुका है और कंसेशनियर के चयन के लिए अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इस दौरान वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर परियोजना के साथ राज्य में चल रही विभिन्न विद्युत संप्रेषण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा संकल्प के साथ आज से फील्ड में सरकार, हर लाभार्थी के घर जलेगा आशीर्वाद का दीया

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए वीरवार से हरियाणा में पूरी सरकार और भाजपा संगठन फील्ड में दिखाई देगा। 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन सरकारी योजनाओं...

द्वारका एक्सप्रेस-वे तक होगा गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का विस्तार

Summer express,मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I 5453 करोड़ रुपये की गुरुग्राम मेट्रो परियोजना निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। मिलेनियम सिटी सेंटर को साइबर सिटी से जोड़ने के साथ-साथ परियोजना का विस्तार द्वारका एक्सप्रेस-वे तक किया जाएगा। सरकारी भूमि के उपयोग के लिए कार्य अनुमति मिलने के बाद साइट पर कार्य शुरू हो गया...

करनाल भाजपा विधायक को AK-47 से हत्या की धमकी, रिटायर्ड प्रिंसिपल गिरफ्तार

summer express , करनाल। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अगस्त को डाक के माध्यम से विधायक के नाम धमकी भरा पत्र भेजा था। आरोपी को...

धान खरीद पर किसानों का आंदोलन टला, 20 सितंबर तक खरीद शुरू कराने का प्रशासन का आश्वासन

summer express , कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से शाहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की सरकारी खरीद 20 सितंबर तक शुरू कराने के लिए पत्र लिखा...

दाड़लाघाट ब्लॉक सीएचसी और जयनगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार-:भाजपा

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:भाजपा सोलन के जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश सरकार से अर्की विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए विभिन्न सरकारी संस्थानों को पुनः बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से दाड़लाघाट विकास खंड, जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जयनगर लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीजन को दोबारा शुरू करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.