Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल भाजपा विधायक को AK-47 से हत्या की धमकी, रिटायर्ड प्रिंसिपल गिरफ्तार

summer express , करनाल। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अगस्त को डाक के माध्यम से विधायक के नाम धमकी भरा पत्र भेजा था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

धमकी भरे पत्र में आरोपी ने अपना नाम ‘बलवीर सिंह, एरिया कमांडर, लॉरेंस, हरियाणा’ बताया था। पत्र में विधायक और उनके बेटे की हत्या करने की धमकी देते हुए उनके सिर में AK-47 से 20 गोलियां मारने की बात लिखी गई थी। साथ ही एक महीने के भीतर हत्या करने की धमकी दी गई थी।

पत्र में एनकाउंटर में मारे गए हर्ष का भी उल्लेख किया गया था। आरोपी ने हर्ष की मौत का बदला लेने और विधायक से उसका “ब्याज सहित हिसाब-किताब” चुकाने की बात कही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पत्र में लॉरेंस गैंग का नाम लिखने के पीछे आरोपी की मंशा क्या थी और क्या उसका वास्तव में गैंग से कोई संबंध है।

पुलिस जांच के मुताबिक, ईश्वर सिंह हेलमेट पहनकर बाइक से इंद्री डाकघर पहुंचा था। उसने वहीं से धमकी भरा पत्र डाक के जरिए भेजा। डाकघर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी बाइक का नंबर रिकॉर्ड हो गया था। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंच गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ईश्वर सिंह मूल रूप से करनाल की सीएचडी सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है। वह इंद्री के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल रह चुका है और सेवानिवृत्त हो चुका है।

मामले की जांच के दौरान आरोपी के बेटे मुकेश की कुछ राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें पूंडरी विधायक सतपाल जांबा और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ उसकी तस्वीरें शामिल हैं। बताया गया है कि चुनाव के दौरान मुकेश ने सतपाल जांबा के सोशल मीडिया अकाउंट का काम संभाला था और अभी भी उनके सोशल मीडिया से जुड़ा कार्य देखता है।

विधायक जगमोहन आनंद इससे पहले करनाल में हुए हर्ष एनकाउंटर को लेकर विवादों में आए थे। 5 अगस्त को बीरू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अगले दिन परिजन और समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान विधायक मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने कहा था कि शाम तक उन्हें “रिजल्ट” मिल जाएगा। उसी शाम पुलिस ने रोड़ समाज से जुड़े हर्ष और बीरबल को एनकाउंटर में मार गिराया था।

इसके बाद रोड़ समाज के लोगों ने विधायक के बयान को एनकाउंटर से जोड़ते हुए उनकी भूमिका पर सवाल उठाए थे। समाज की ओर से मामले की सीबीआई जांच, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और विधायक से माफी की मांग को लेकर पंचायतें और प्रदर्शन किए गए थे।

विवाद बढ़ने के बाद 30 अगस्त को विधायक जगमोहन आनंद ने रोड़ समाज के लोगों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यदि उनकी किसी बात से समाज को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

फिलहाल पुलिस ईश्वर सिंह से पूछताछ कर रही है। जांच में उसके कथित लॉरेंस गैंग कनेक्शन, धमकी भरा पत्र भेजने की वजह और पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल भाजपा विधायक को AK-47 से हत्या की धमकी, रिटायर्ड प्रिंसिपल गिरफ्तार

summer express , करनाल। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अगस्त को डाक के माध्यम से विधायक के नाम धमकी भरा पत्र भेजा था। आरोपी को...

धान खरीद पर किसानों का आंदोलन टला, 20 सितंबर तक खरीद शुरू कराने का प्रशासन का आश्वासन

summer express , कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से शाहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की सरकारी खरीद 20 सितंबर तक शुरू कराने के लिए पत्र लिखा...

दाड़लाघाट ब्लॉक सीएचसी और जयनगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार-:भाजपा

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:भाजपा सोलन के जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश सरकार से अर्की विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए विभिन्न सरकारी संस्थानों को पुनः बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से दाड़लाघाट विकास खंड, जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जयनगर लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीजन को दोबारा शुरू करने की...

अमृतसर में सीमा पार स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल समेत 4 गिरफ्तार

summer express , अमृतसर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित एक कथित स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 27 किलो हेरोइन, एक विदेशी .30...
Summer Express - हरियाणा में 14 लाख के विवाद में युवक का अपहरण, मारपीट कर दिल्ली में छोड़ा

सत्यवती कॉलेज में छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान झड़प: दो छात्र घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

summer express , नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान सत्यवती कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। झड़प में दो छात्र घायल हो गए, जबकि दो वाहन क्षतिग्रस्त मिले। पुलिस ने घायल छात्रों की पहचान अंश (19) और भविष्य चौधरी (19)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.