Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धान खरीद पर किसानों का आंदोलन टला, 20 सितंबर तक खरीद शुरू कराने का प्रशासन का आश्वासन

summer express , कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से शाहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की सरकारी खरीद 20 सितंबर तक शुरू कराने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। इसके बाद भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आंदोलन को टालने का ऐलान किया।

हालांकि, चढ़ूनी ने स्पष्ट किया कि यदि 20 सितंबर तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो 22 सितंबर को शाहाबाद के शहीद ऊधम सिंह स्मारक में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मारक जीटी रोड के साथ स्थित है और मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में किसानों की ओर से जीटी रोड जाम करने की रणनीति भी बनाई जा सकती है।

इससे पहले बुधवार को शाहाबाद अनाज मंडी में आयोजित किसान महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन को धान की सरकारी खरीद के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए एक घंटे का समय दिया था। उन्होंने सुबह 11:30 बजे अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा किसानों के बीच पहुंचे।

उपायुक्त ने किसानों को बताया कि 20 सितंबर तक सरकारी खरीद शुरू कराने के लिए संबंधित स्तर पर पत्र लिखा गया है। प्रशासन की ओर से मिले इस आश्वासन के बाद चढ़ूनी ने तत्काल आंदोलन शुरू करने के बजाय सरकार को तय समय तक का मौका देने की घोषणा की।

चढ़ूनी ने कहा कि यदि 20 सितंबर तक खरीद शुरू नहीं होती है तो 22 सितंबर को दोबारा किसान महापंचायत होगी और उसके बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।

गौरतलब है कि चढ़ूनी ने दो दिन पहले शाहाबाद अनाज मंडी का दौरा कर वहां पहुंची धान की फसल का जायजा लिया था। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा था कि 15 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों और आढ़तियों दोनों की परेशानियां बढ़ेंगी। उन्होंने सरकार से निर्धारित समय पर खरीद शुरू करने की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि मांग पूरी नहीं होने पर किसान आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

इसके अगले दिन चढ़ूनी ने चंडीगढ़ में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने धान और बाजरे की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग रखी थी। वहां से स्पष्ट समाधान नहीं मिलने के बाद आगामी रणनीति तय करने के लिए 16 सितंबर को शाहाबाद अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई थी।

किसानों की बैठक को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने शाहाबाद में पांच पुलिस उपाधीक्षकों की ड्यूटी लगाई थी। अनाज मंडी से जीटी रोड की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग भी की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल भाजपा विधायक को AK-47 से हत्या की धमकी, रिटायर्ड प्रिंसिपल गिरफ्तार

summer express , करनाल। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अगस्त को डाक के माध्यम से विधायक के नाम धमकी भरा पत्र भेजा था। आरोपी को...

धान खरीद पर किसानों का आंदोलन टला, 20 सितंबर तक खरीद शुरू कराने का प्रशासन का आश्वासन

summer express , कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से शाहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की सरकारी खरीद 20 सितंबर तक शुरू कराने के लिए पत्र लिखा...

दाड़लाघाट ब्लॉक सीएचसी और जयनगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार-:भाजपा

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:भाजपा सोलन के जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश सरकार से अर्की विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए विभिन्न सरकारी संस्थानों को पुनः बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से दाड़लाघाट विकास खंड, जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जयनगर लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीजन को दोबारा शुरू करने की...

अमृतसर में सीमा पार स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल समेत 4 गिरफ्तार

summer express , अमृतसर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित एक कथित स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 27 किलो हेरोइन, एक विदेशी .30...
Summer Express - हरियाणा में 14 लाख के विवाद में युवक का अपहरण, मारपीट कर दिल्ली में छोड़ा

सत्यवती कॉलेज में छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान झड़प: दो छात्र घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

summer express , नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान सत्यवती कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। झड़प में दो छात्र घायल हो गए, जबकि दो वाहन क्षतिग्रस्त मिले। पुलिस ने घायल छात्रों की पहचान अंश (19) और भविष्य चौधरी (19)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.