Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नासिक TCS केस: 7 महिला पुलिसकर्मियों का 40 दिन का गुप्त ऑपरेशन

Summer Expreaa, नासिक  | महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी (TCS) में कथित यौन उत्पीड़न के बड़े मामले का खुलासा सात महिला पुलिस अधिकारियों की एक विशेष गुप्त कार्रवाई के बाद हुआ। इन अधिकारियों ने लगभग 40 दिनों तक अपनी पहचान छिपाकर कंपनी में काम किया और आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत जुटाए।

पुलिस जांच के अनुसार, कंपनी में लंबे समय से महिला कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार और यौन उत्पीड़न की शिकायतें सामने आ रही थीं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर गुप्त रूप से जांच शुरू की और लगातार निगरानी के जरिए सबूत एकत्र किए।

इस दौरान पुलिस ने 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाई। आरोप है कि मीटिंग्स और कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया जाता था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के भी मामले सामने आए हैं।

मामले में अब तक छह लोगों के खिलाफ नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें एक टीम लीडर और एचआर प्रतिनिधि भी शामिल हैं। शिकायत करने वाली अधिकतर महिलाएं 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग की हैं। कार्रवाई के बाद कंपनी ने सात कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।

एक एचआर मैनेजर पर यह भी आरोप है कि उसने पीड़ित की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और ई-मेल को नजरअंदाज किया। वह फिलहाल पुलिस रिमांड पर है।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर फरवरी में इस पूरे मामले की गुप्त जांच शुरू की गई थी और 40 दिनों की निगरानी के बाद आरोपों की पुष्टि हुई। मामले की विस्तृत जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है, जो सभी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...

फतेहाबाद में 1.442 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

summer express, फतेहाबाद। बस अड्डा पुलिस चौकी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 442 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के गांव श्रीपुर बासा निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। वह फिलहाल फतेहाबाद के सिरसा रोड क्षेत्र...

ऊना एंटी-चिट्टा वॉकथन में बिगड़ी बच्चों की तबीयत, डिहाइड्रेशन से करीब 20 स्कूली बच्चे अस्पताल में भर्ती

Summer express/ऊना,राकेश-:ऊना में हिमाचल सरकार की ओर से आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथन रैली के दौरान करीब 20 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के साथ कुछ अध्यापिकाओं को भी डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे सुबह करीब 8 बजे से ही...

सेवा संकल्प के साथ आज से फील्ड में सरकार, हर लाभार्थी के घर जलेगा आशीर्वाद का दीया

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए वीरवार से हरियाणा में पूरी सरकार और भाजपा संगठन फील्ड में दिखाई देगा। 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन सरकारी योजनाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.