Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, सर्राफा बाजार दबाव में

Summer express, नई दिल्ली  | वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1,800 रुपये टूटकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से गिरकर 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई, जो लगभग एक प्रतिशत की गिरावट दर्शाती है। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी पिछले सत्र के 1,55,300 रुपये से घटकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम वार्ता विफल रहने के बाद बाजारों में दबाव देखा गया। इसके चलते डॉलर और बॉन्ड यील्ड में सुधार हुआ, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा।

स्थानीय कारणों से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज कारोबार बंद रहा, क्योंकि डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी का रुख देखने को मिला। हाजिर चांदी 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि सोना 25.92 डॉलर टूटकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) जतिन त्रिवेदी ने बताया कि अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सैन्य रणनीति और संभावित प्रतिबंधों की खबरों के बीच निवेशकों में मुनाफावसूली बढ़ी है। इससे बाजार में अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका भी बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.