Summer express, अमृतसर | पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। लगातार तेज धूप के कारण जहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, वहीं अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जो 19 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 17 और 18 अप्रैल को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। इन्हीं दो दिनों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
17 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर , तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा। वहीं 18 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।