Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाएगा।

मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया। सुनवाई में पंजाब सरकार ने दलील दी कि खुफिया इनपुट के अनुसार अमृतपाल सिंह की रिहाई कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकती है, इसलिए उनकी हिरासत डिब्रूगढ़ जेल में जारी रखना जरूरी है।

सरकारी पक्ष ने अदालत से अनुरोध किया कि NSA अवधि 22 अप्रैल को समाप्त होने के बावजूद उन्हें अजनाला कांड से जुड़े मामलों सहित अन्य एफआईआर के चलते जेल में ही रखा जाए।

वहीं, अमृतपाल सिंह की ओर से पेश वकील ने राज्य के रुख का विरोध करते हुए कहा कि लगातार हिरासत के कारण उन्हें जमानत और निष्पक्ष सुनवाई जैसी कानूनी प्रक्रियाओं में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी मामलों के एक साथ ट्रायल की मांग भी रखी।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश में कहा कि NSA अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाएगा। साथ ही अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा और वकीलों से नियमित परामर्श की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

असम सरकार ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत को आश्वासन दिया कि जेल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और अदालत के निर्देशों का पालन किया जाएगा। फिलहाल मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.