Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत में जनगणना लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 30 अप्रैल तक डिजिटल गणना जरूरी

Summer express,सोनीपत | सोनीपत में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपायुक्त नेहा सिंह ने साफ कर दिया है कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ तीन साल तक की जेल व जुर्माने की सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

डीसी ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य से जुड़े सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने दायित्वों का पालन करें। प्रशिक्षण सत्रों से अनुपस्थित रहने वाले एन्यूमरेटर, सुपरवाइजर और चार्ज अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें 24 घंटे के भीतर तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत कार्य में बाधा डालने या इनकार करने पर तीन वर्ष तक की सजा और आर्थिक दंड का प्रावधान है। साथ ही, दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और उनकी सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल टिप्पणी दर्ज होगी।

जिले में जनगणना प्रशिक्षण का चौथा बैच भी शुरू हो चुका है, जो 22 अप्रैल तक चलेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फील्ड ट्रेनर की ड्यूटी वाले कर्मचारियों को नगर निगम चुनाव ड्यूटी से अलग रखा जाए।

इसी बीच, सरकार द्वारा शुरू की गई डिजिटल ‘सेल्फ इन्यूमरेशन’ प्रक्रिया के तहत 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत डिजिटल गणना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों और उनके परिवारों को इस प्रक्रिया में शामिल करें और जागरूकता अभियान चलाएं।

जनगणना 2027 का पहला चरण (डिजिटल गणना) 30 अप्रैल 2026 तक था, इसके बाद हाउस लिस्टिंग का कार्य  30 मई 2026 तक होगा, जबकि अंतिम जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - कुंडली में शातिर महिलाओं की चोरी :  दुकानदार को उलझाकर 80 हजार का सामान लेकर फरार

कुंडली में शातिर महिलाओं की चोरी :  दुकानदार को उलझाकर 80 हजार का सामान लेकर फरार

Summer express, सोनीपत  | सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां 5-6 महिलाओं के गिरोह ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर करीब 80 हजार रुपये से अधिक कीमत का बिजली का सामान पार कर दिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी...
Summer Express - हिसार में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

हिसार में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार  | हिसार में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एएसपी मयंक मुदगिल के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन,...
Summer Express - Auto Draft

फतेहाबाद में अंतर्जातीय विवाह को लेकर खूनी संघर्ष, पांच घायल

Summer express, फतेहाबाद |  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव ढाणी भोजराज में अंतर्जातीय विवाह को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो गुटों के बीच हुए टकराव में तेजधार हथियारों और लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को...
Summer Express - Auto Draft

सबरीमाला में हेलीकॉप्टर की कम ऊंचाई पर उड़ान से हड़कंप, मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा

Summer express, पथानामथिट्टा | केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर की कम ऊंचाई पर उड़ान भरने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला अब उच्च न्यायालय तक पहुंच गया है और इसकी जांच तेज कर दी गई है। घटना के संबंध में...
Summer Express - अमृतसर में बस की छत पर युवकों में झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

अमृतसर में बस की छत पर युवकों में झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

Summer express, अमृतसर |  पंजाब के अमृतसर शहर में गोल्डन गेट के पास चलती बस की छत पर युवकों के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस घटना ने यातायात सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.