Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा: घग्गर नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 14 नामजद पर केस दर्ज

Summer Express,पंचकूला  | पंचकूला के सेक्टर-27 और 28 से सटे घग्गर नदी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। थाना चंडीमंदिर पुलिस ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग की शिकायत पर 14 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, सहायक खनन अभियंता राजिंद्र प्रसाद ने शिकायत में बताया कि विभाग की टीमें दिसंबर 2025 से लगातार घग्गर नदी क्षेत्र की निगरानी कर रही थीं। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ लोग पंजाब की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए नदी में प्रवेश कर रेत, बोल्डर और ग्रैवल का अवैध रूप से खनन कर रहे थे।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जब भी टीम मौके पर पहुंचती थी, आरोपी तुरंत पंजाब की ओर फरार हो जाते थे। लगातार निगरानी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पंजाब के गांव ककराली के 14 लोगों को नामजद किया है। इनमें वीरेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, सैंटी संधू, मनप्रीत सिंह, जस्मीत सिंह, हरकिरत सिंह, बलीहार सिंह, हैप्पी, गुरप्रीत सिंह, मंगू सेणी, गुरविंदर बेदवान, विक्रमजीत सिंह और एक अन्य हरप्रीत सिंह शामिल हैं।

थाना चंडीमंदिर के एसएचओ रामपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 और माइनिंग एक्ट की धारा 21(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए गश्त भी बढ़ा दी गई है।

खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध खनन के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.