Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद उद्योगों को मिलेगा कुशल मैनपावर, FIA ने लॉन्च किया जॉब पोर्टल

फरीदाबाद | उद्योगों में लंबे समय से चली आ रही कुशल मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (FIA) ने एक अहम पहल की है। एसोसिएशन ने एक आधुनिक जॉब पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए उद्योगों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही मंच पर जोड़ा जाएगा। इस पोर्टल से न सिर्फ उद्योगों को योग्य और प्रशिक्षित कर्मचारी मिल सकेंगे, बल्कि बेरोजगार युवाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

संवाददाता के अनुसार, उद्योगों के सामने सबसे बड़ी समस्या उनकी जरूरत के अनुसार दक्ष कर्मचारियों की उपलब्धता न होना है। कई बार योग्य मैनपावर न मिलने या बाहरी एजेंसियों पर निर्भरता के कारण उद्योगों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। FIA का यह जॉब पोर्टल इस समस्या का स्थायी समाधान साबित हो सकता है। पोर्टल पर उद्योग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार जॉब प्रोफाइल अपलोड कर सकेंगे, वहीं नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे सीधे प्लेटफॉर्म पर डाल सकेंगे। इससे बिना किसी अतिरिक्त खर्च और जटिल प्रक्रिया के सीधा संपर्क संभव होगा।

इस जॉब पोर्टल के शुभारंभ को लेकर शहर के राजमार्ग किनारे स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता FIA के प्रधान प्रमोद राणा ने की। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल उद्योगों और युवाओं—दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा और फरीदाबाद के औद्योगिक विकास को नई गति देगा।

कार्यक्रम में एचएसआईआईडीसी, श्रम विभाग और बिजली निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल, उप श्रम आयुक्त राम भगत, कार्यकारी अभियंता पंकज पंवार, एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता पुरुषोत्तम शर्मा और एसडीओ हरिकिशन सहित अन्य अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर FIA की कोर टीम के सदस्य नितिन बरेजा, उपप्रधान वीपी गोयल, अतिरिक्त महासचिव अजय ब्रोले, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गोयल, संयुक्त सचिव तेज चौधरी, डीपी यादव, वीपी दलाल समेत IMT क्षेत्र के 200 से अधिक उद्योग मालिक और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा एमएएफ, कृष्णा कॉलोनी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इस पहल को उद्योग हित में मील का पत्थर बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.