Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में रात की ठंड घटी, सुबह कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

हिसार। हरियाणा में सर्दी का असर बना हुआ है, लेकिन मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे बदलाव देखा जा रहा है। रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के चलते वातावरण की नमी में कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय न होने के कारण प्रदेश में अपेक्षित वर्षा नहीं हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह बारिश की संभावना कम है, जबकि सुबह और देर रात घना कोहरा लोगों को परेशान करता रहेगा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ऊपरी वायुमंडल में पर्याप्त नमी न बनने से बादल तो बने, लेकिन वर्षा के अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन पाईं। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनीपत में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में रात का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम हुआ।

तापमान के इस उतार-चढ़ाव के कारण सुबह और देर रात कोहरे की स्थिति बनी हुई है। निचली सतह पर नमी का स्तर 80 से 90 प्रतिशत तक रहा और हवा की गति धीमी होने से कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।

आगे का पूर्वानुमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के अनुसार, 22 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। यदि बारिश होती है तो नमी का संतुलन बदलेगा और कोहरे की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है।

मौसम अलर्ट और सलाह

मौसम विभाग ने अलसुबह और देर रात घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए ही फसलों की सिंचाई और छिड़काव करें। वहीं, आम लोगों से सुबह-शाम यात्रा करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.