Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामला, ईडी की बड़ी कार्रवाई

कोच्चि।केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से कथित सोना चोरी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब केरल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले यह मामला राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील बनता जा रहा है।

ईडी अधिकारियों के अनुसार, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कुल 21 ठिकानों पर तलाशी ली गई। इनमें बेंगलुरु में मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी, त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) के पूर्व अध्यक्ष ए. पद्मकुमार से जुड़े परिसर और कुछ आभूषण व्यापारियों के ठिकाने शामिल हैं। तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी की कुछ अचल संपत्तियां भी जब्त की गई हैं।

ईडी ने हाल ही में केरल पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर का संज्ञान लेते हुए इस मामले में औपचारिक रूप से मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। एजेंसी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

2019 से 2025 के बीच हुई कथित चोरी

जांच एजेंसियों के मुताबिक, भगवान अयप्पा मंदिर की सोने से मढ़ी कलाकृतियों को रिकॉर्ड में जानबूझकर तांबे की प्लेट के रूप में दर्शाया गया। आरोप है कि वर्ष 2019 से 2025 के बीच इन कलाकृतियों को अवैध रूप से मंदिर परिसर से हटाया गया। बाद में चेन्नई और कर्नाटक के कुछ निजी ठिकानों पर रासायनिक प्रक्रियाओं के जरिए सोना निकाला गया।

हाई कोर्ट की निगरानी में SIT जांच

इस मामले की जांच पहले से ही केरल हाई कोर्ट की निगरानी में गठित विशेष जांच टीम (SIT) कर रही है। जांच में आधिकारिक कदाचार, प्रशासनिक लापरवाही और संगठित आपराधिक साजिश के पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

भाजपा ने SIT जांच पर उठाए सवाल

एएनआई के अनुसार, भाजपा नेताओं ने तिरुवनंतपुरम में प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वी. मुरलीधरन ने आरोप लगाया कि SIT ने पूर्व देवस्वोम मंत्री से पूछताछ की जानकारी सार्वजनिक नहीं की, जबकि अन्य मामलों में विवरण साझा किया गया। उन्होंने इसे तथ्यों को छिपाने का प्रयास बताया। ईडी अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे संभव हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.