अबोहर में महिला ने नहर में कूदकर दी जान, परिवार में मातम

Karuna
2 Min Read
Summer Express - अबोहर में महिला ने नहर में कूदकर दी जान, परिवार में मातम

Summer express, अबोहर में  | पंजाब के अबोहर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सुंदर नगरी क्षेत्र की 55 वर्षीय महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतका की पहचान सुमन मोंगा, पत्नी पुरुषोत्तम मोंगा, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह घर से मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसी दौरान हनुमानगढ़ रोड स्थित नहर के पास उनकी स्कूटी और मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले।

सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की गई। देर रात कीकर खेड़ा और धर्मपुरा के बीच नहर से उनका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही परिवार में पोती के जन्म से खुशियों का माहौल था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के बेटे के विदेश से लौटने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *