Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाई सियासत, शिमला में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा 23 अप्रैल को

शिमला, संजू -:महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भाजपा महिला मोर्चा 23 अप्रैल को जन आक्रोश पदयात्रा निकालने जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

बुधवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने कांग्रेस और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में महिला आरक्षण से जुड़े घटनाक्रम ने कांग्रेस की महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को उजागर कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री  द्वारा विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक अवसर को बाधित किया।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिला आरक्षण को टालते हुए अब भी इसे लागू करने में बाधा डाली। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात करार दिया।इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार पर पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उनके अनुसार सरकार ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया, जिसके चलते चुनाव आयोग को राज्यपाल को विस्तृत रिपोर्ट भेजनी पड़ी। उन्होंने इसे लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश बताया।डॉ. बिंदल ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र से मिले वित्त आयोग के फंड को राज्य सरकार ने पंचायतों और नगर निकायों तक नहीं पहुंचने दिया, जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए।उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जनता इसका जवाब देगी और भाजपा पूरी तैयारी के साथ मैदान में है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट में ही बिताएं राहुल: शाह

समर न्यूज | चंडीगढ़केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनना है तो पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट (प्रतीकात्मक संसद) में ही बिताएं, क्योंकि उनका नंबर कभी नहीं आने वाला।...

दलजीत के अंतिम संस्कार पर गतिरोध, गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग

समर न्यूज | मानसापंजाब के मानसा जिले के गांव भंमे कलां के दलजीत सिंह की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मृतक की मां और पत्नी ने रविवार को परविंदर सिंह झोटा के समर्थन में मानसा में चल रहे धरने में पहुंचकर न्याय की मांग की। परिवार ने स्पष्ट किया है कि जब...

पंजाब में महिलाओं के खातों में 1,291 करोड़ रुपये जारी

समर न्यूज | अबोहरमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को सरकार के मुताबिक, यह पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है। योजना के तहत सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री ने...

हरियाणा दिवस पर पलवल में हीरक जयंती समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज :दिन में बढ़ा तापमान, नारनौल में सबसे ठंडी रात

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.