Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में पेट्रोल और LPG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों से बचें: तेल कंपनियों का आश्वासन

शिमला, 22 अप्रैल -ईंधन की उपलब्धता को लेकर फैल रही चिंताओं के बीच, Indian Oil Corporation Limited (आईओसीएल) के पंजाब राज्य प्रमुख और कार्यकारी निदेशक आशुतोष गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है।

चंडीगढ़ में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि राज्यभर में मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) और हाई-स्पीड डीजल का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी डिपो और पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति जारी है, जिससे किसी भी प्रकार की कमी की आशंका नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत में LPG की सप्लाई स्थिर बनी हुई है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में गैस वितरण पहले की तरह सुचारू रूप से जारी है।ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे घबराहट में अनावश्यक बुकिंग या सिलेंडर का भंडारण न करें। वर्तमान में राज्य में करीब 91% LPG बुकिंग डिजिटल माध्यम (SMS/IVRS) से हो रही है, जबकि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का पालन भी उच्च स्तर पर है।तेल कंपनिया सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी वास्तविक समस्या का तुरंत समाधान कर रही हैं। साथ ही, कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए वितरकों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।सरकार और तेल कंपनियाँ मिलकर सुनिश्चित कर रही हैं कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें।इसके अलावा, व्यावसायिक LPG की आपूर्ति को भी बढ़ाया गया है और जरूरतमंद वर्गों के लिए 5 किलो के छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता दोगुनी कर दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.