Facebook-f Youtube X-twitter

जमीनी विवाद में फंसे द ग्रेट खली,अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और मिलीभगत के आरोप

Shimla, Sanju-:WWE फेम दलीप सिंह राणा उर्फ़ द ग्रेट खली अपने गृह ज़िला सिरमौर में जमीनी विवाद में फंसे हुए हैं। शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में खली ने पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा और अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि अधिकारी मिलकर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और नियमों का दुरुपयोग कर कुछ व्यक्तियों को लाभ पहुंचा रहे हैं।

खली ने बताया कि विवादित जमीन साल 2005 में एक महिला के नाम पर कानूनी रूप से पंजीकृत थी। बाद में उनके पिता, ज्वाला राम, ने 2013 में यह संपत्ति खरीदकर अपने परिवार के नाम कराई। इसके बावजूद स्थानीय अधिकारी और कुछ प्रॉपर्टी डीलर मिलकर जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।खली ने कहा, “20 मई 2025 को पहली बार कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। फिर 18 जुलाई 2025 को भी उन्हें असफल प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों, महिलाओं और शिकायतकर्ताओं ने इसे रोक दिया।” उन्होंने आरोप लगाया कि SDM उनकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

WWE स्टार ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर मुख्यमंत्री कहेंगे, तो मैं आरोपी अधिकारी को चोक स्लैम भी दे दूंगा।”खली ने आगे बताया कि तहसीलदार और कुछ राजस्व अधिकारियों की जांच होनी चाहिए, क्योंकि वे अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि अधिकारी संपत्ति डीलरों के साथ मिलकर उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।

दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली), WWE फेम:

“यह मामला मेरे परिवार की कानूनी संपत्ति का है। अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर इसे कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। हम कानूनी तौर पर और जनता की मदद से इसे रोके रखेंगे।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.