Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल: कांग्रेस सरकार का धरना, भाजपा ने संवैधानिक संकट बताया

शिमला | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री और सत्ता पक्ष के विधायक अपनी ही सरकार के दौरान विधानसभा सत्र छोड़कर सड़क पर धरने पर बैठ गए। डॉ. बिंदल ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और संवैधानिक व्यवस्था पर संकट बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा परिसर में धरना और सड़क पर नारेबाजी प्रदेश की वर्तमान सरकार की असफलता का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को आर्थिक और प्रशासनिक रूप से दिवालिया कर दिया है और जनता के हक़ को लगातार नजरअंदाज किया है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की इस सरकार ने 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ाया, 50 से अधिक चेयरमैन और वाइस चेयरमैन नियुक्त किए, और माफियाओं को संरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि जब जनता सवाल पूछती है, तो सरकार सड़क पर नारे लगाकर केवल भाजपा और प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने में व्यस्त है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का नैतिक अधिकार समाप्त हो चुका है और यदि उन्हें नारेबाजी का इतना शौक है तो सत्ता छोड़ दें, जनता खुद सरकार चला लेगी। डॉ. बिंदल ने कांग्रेस पर संघ और देशभक्त क्रांतिकारियों के खिलाफ आरोप लगाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस का पाप का घड़ा भर चुका है और देशभर में इसका सफाया निश्चित है। डॉ. बिंदल ने कहा कि बिहार में मिली हार के बाद हिमाचल कांग्रेस अपनी खीज उतारने के लिए सड़कों पर उतर आई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.