Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया तैयार..पहले T20 में जीत की तलाश

27 June,2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 28 जून से करेगी, जहां वह पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की चुनौतीपूर्ण सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला ट्रेंट ब्रिज मैदान पर होगा। टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि मेज़बान इंग्लैंड की कप्तानी नेट सेवियर ब्रंट करेंगी। भारत की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में शुरुआती बढ़त लेने पर टिकी है।

मंधाना-शेफाली पर ओपनिंग की जिम्मेदारी

ओपनिंग के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी उतर सकती है। मंधाना अपनी स्टाइलिश बल्लेबाज़ी के लिए जानी जाती हैं, जबकि टी20 टीम में वापसी कर रहीं शेफाली की आक्रामक बैटिंग इंग्लैंड के लिए खतरा बन सकती है। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल को मौका मिल सकता है।

मिडिल ऑर्डर में हरमनप्रीत-जेमिमा की जोड़ी

कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर उतर सकती हैं, जिनका टी20 में शानदार अनुभव टीम के लिए फायदेमंद होगा। जेमिमा रोड्रिगेज और विकेटकीपर ऋचा घोष मध्यक्रम को मजबूती देंगे। दोनों खिलाड़ी तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखती हैं।

ऑलराउंडर और गेंदबाजी विभाग की ताकत

दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगी। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अरुंधति रेड्डी के कंधों पर होगी, जबकि स्पिन अटैक की कमान राधा यादव और युवा श्री चारानी संभालेंगी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (पहला T20I)

  1. स्मृति मंधाना
  2. शेफाली वर्मा
  3. हरलीन देओल
  4. हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  5. जेमिमा रोड्रिगेज
  6. ऋचा घोष (विकेटकीपर)
  7. दीप्ति शर्मा
  8. स्नेह राणा
  9. अरुंधति रेड्डी
  10. राधा यादव
  11. श्री चारानी
  1. क्या हरमनप्रीत की सेना इंग्लैंड में जीत का बिगुल फूंक पाएगी? यह मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट के आत्मविश्वास और रणनीति की असली परीक्षा होगा।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.