Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

T20 में आंद्रे रसेल ने पूरे किए 750 छक्के, लेकिन टीम को नहीं दिला सके जीत

27 June, 2025

वेस्टइंडीज के तूफानी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मेजर लीग क्रिकेट 2025 में लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ महज 13 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें तीन जबरदस्त छक्के शामिल थे। इसी के साथ रसेल ने टी20 क्रिकेट में 750 छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया।

गेल और पोलार्ड के बाद रसेल तीसरे नंबर पर

आंद्रे रसेल अब टी20 क्रिकेट में 750 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल (1056 छक्के) और कीरोन पोलार्ड (916 छक्के) इस लिस्ट में शुमार हैं।

शीर्ष 5 छक्के मारने वाले खिलाड़ी (T20 क्रिकेट में):

  • क्रिस गेल – 1056
  • कीरोन पोलार्ड – 916
  • आंद्रे रसेल – 751*
  • निकोलस पूरन – 641
  • एलेक्स हेल्स – 563

टी20 में 9000 से ज्यादा रन बना चुके हैं रसेल

रसेल ने अपने करियर में अब तक 558 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9227 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं। अब तक वो 610 चौके और 751 छक्के जड़ चुके हैं, जो उनके आक्रामक अंदाज को बयां करता है।

रसेल की धुआंधार पारी के बाद भी हारी उनकी टीम

लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। आंद्रे फ्लेचर (104 रन)उन्मुक्त चंद (41 रन) और रसेल (30 रन) ने बेहतरीन योगदान दिया।

हालांकि, यह स्कोर जीत के लिए काफी नहीं रहा। वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से मिचेल ओवन (43 रन)ग्लेन मैक्सवेल (42 रन) और ग्लेन फिलिप्स (33 रन) ने तेजतर्रार पारियां खेलीं और टीम ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर रोमांचक जीत दर्ज की।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.