Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बॉर्डर 2′ पर विवाद गहराया: FWICE ने अमित शाह से की शूटिंग रुकवाने की मांग

27 June, 2025


पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों विवादों के केंद्र में हैं। एक ओर जहां उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विरोध जारी है, वहीं अब आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पर भी बवाल मच गया है।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉयीज (FWICE) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकैडमी (NDA) में चल रही बॉर्डर 2 की शूटिंग को रोकने की मांग की है। फेडरेशन ने इसे भारतीय सेना के सम्मान के खिलाफ बताया है, खासतौर पर ऐसे समय में जब फिल्म में एक ऐसा कलाकार शामिल है जिसे लेकर देश में आक्रोश है।

FWICE का आरोप है कि दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम कर देशवासियों की भावनाएं आहत की हैं, खासकर पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद। इसके चलते फेडरेशन ने न केवल शूटिंग रुकवाने बल्कि दिलजीत को फिल्म से हटाने की मांग की है।

AICWA (All India Cine Workers Association) ने भी दिलजीत की फिल्मों और गानों को भारत में बैन करने की मांग की है।मेकर्स ने सफाई दी है कि हानिया आमिर के साथ शूटिंग हमले से पहले पूरी हो चुकी थी, लेकिन फिल्म के पाकिस्तान में रिलीज की खबर से विरोध और तेज हो गया है।इस पूरे घटनाक्रम से दिलजीत दोसांझ का करियर एक नए संकट में घिरता नजर आ रहा है। अगर विवाद और बढ़ता है तो ‘बॉर्डर 2’ समेत उनके अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी असर पड़ सकता है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.