Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिजली कर्मचारियों का एसई कार्यालय पर किया प्रदर्शन: मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल  | बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पुराना कोर्ट परिसर स्थित अधीक्षक अभियंता (एसई) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर पलवल, नूंह और होडल डिविजनों के सैकड़ों कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक गेट मीटिंग कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव राजेश शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन राज्य सचिव सामून खान ने किया।

इस दौरान यूनियन के सर्किल सचिव राजेश शर्मा एवं होडल डिवीजन के प्रधान नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए करीब पांच महीने पहले 32 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिससे हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

यूनियन नेताओं ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर परेशान किया जा रहा है, जबकि वे लंबे समय से सेवा दे रहे हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों की निजी जानकारी थर्ड पार्टी को देने का भी आरोप लगाया गया। उन्होंने लाइन शिफ्टिंग में अनियमितताओं को लेकर भी अधिकारियों पर सवाल उठाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। यूनियन ने यह भी मांग की है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गरजी सोलन ब्लॉक कांग्रेस, 160 कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Summer express/सोलन-:वोट चोरी के विरोध और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली में अपनी ताकत दिखाई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित इस रैली में भाग लेने के लिए सोलन विधानसभा क्षेत्र से करीब 160 कांग्रेस नेता एवं...

फिरोजपुर में दूध पीने के बाद तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव मोहरे वाला में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन छोटी बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दूध पीने के कुछ देर बाद ही तीनों की तबीयत अचानक बिगड़...

आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल में आरी से दो छात्राओं पर हमला : एक की हालत गंभीर, आरोपी फरार

Summer express,अनंतपुर I आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के भीतर घुसकर 21 वर्षीय युवक ने दसवीं कक्षा की दो छात्राओं पर लकड़ी काटने वाली आरी से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।...

कैथल में मकान की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के कस्बा सीवन में बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने नए बन रहे मकान में तराई करने गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप के पाइप को दोबारा लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी...

फरीदाबाद के ओयो होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कमरे में मिला शव, साथ आया व्यक्ति लापता

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस के ओयो होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव होटल के कमरा नंबर 201 में बेड पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी निवासी बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.