Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुंडली में शातिर महिलाओं की चोरी :  दुकानदार को उलझाकर 80 हजार का सामान लेकर फरार

Summer express, सोनीपत  | सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां 5-6 महिलाओं के गिरोह ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर करीब 80 हजार रुपये से अधिक कीमत का बिजली का सामान पार कर दिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, प्याऊ मनियारी इलाके में स्थित एक बिजली की दुकान पर शाम के समय महिलाओं का एक समूह ग्राहक बनकर पहुंचा। उन्होंने बड़े स्तर पर सामान खरीदने का झांसा देते हुए दुकानदार से अलग-अलग प्रकार का सामान निकलवाना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ महिलाएं उसे बातचीत में व्यस्त रखती रहीं, जबकि अन्य महिलाएं मौके का फायदा उठाकर महंगे तारों के बंडल और अन्य सामान चुपचाप उठा ले गईं।

वारदात को अंजाम देने के बाद महिलाएं बिना कोई सामान खरीदे वहां से निकल गईं। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने स्टॉक चेक किया तो सामान गायब मिलने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने तुरंत आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी महिलाएं वहां से फरार हो चुकी थीं।

बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि महिलाएं एक बोलेरो कार में सवार होकर मौके से भागी थीं। फुटेज में यह भी दिखा कि कुछ महिलाएं दुकान के अंदर थीं, जबकि अन्य कार के पास खड़ी थीं, जो पूरे घटनाक्रम में शामिल थीं।

पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.