Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू -:शिमला में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जैनब चंदेल ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं को आरक्षण के मुद्दे पर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिल पास तो कर दिया, लेकिन उसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है, तो मौजूदा 543 लोकसभा सीटों के आधार पर ही 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि मौजूदा व्यवस्था के तहत इस बिल को 2029 या उससे आगे तक टालने की योजना है, जो महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है।इस मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस ने एक बड़ा अभियान शुरू करने की घोषणा की है। महिला कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी। इन पोस्टकार्ड्स के माध्यम से मांग की जाएगी कि महिला आरक्षण को बिना देरी के लागू किया जाए।

जैनब चंदेल ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला करते हुए कहा कि बड़े-बड़े वादों के बावजूद जब महिलाओं को अधिकार देने की बात आई तो सरकार पीछे हट गई। उन्होंने इसे चुनावी वादा करार देते हुए कहा कि इससे साफ है कि भाजपा संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रति गंभीर नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की शुरुआत कांग्रेस ने की, जिसे बाद में बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक किया गया।महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेंगी और महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए आंदोलन जारी रखेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फ्लोरिडा में हाईवे पर क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, हादसे में 9 लोगों की मौत

Summer express, फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पाम बीच काउंटी में एक भीषण विमान हादसा हो गया। टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा प्राइवेट जेट लियरजेट 60 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत...

सुंदर शाम अरोड़ा के घर दूसरे दिन भी ED की जांच जारी, 26 घंटे से कार्रवाई

Summer express, होशियारपुर। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के जोधामल रोड स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार तड़के करीब पांच बजे तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम ने उनके आवास में प्रवेश किया था। इसके बाद से अधिकारी...

चक्रवाती तूफान मुरासु ने आंध्र प्रदेश के तट पर मचाई हलचल, कई ट्रेनें और उड़ानें रद

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 3 नवंबर की सुबह करीब 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच तूफान ने ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच...

जुब्बल की तीन बैडमिंटन खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन, चेस में भी स्कूल ने हासिल किया पहला स्थान

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में ठाकुर रामलाल गर्ल्स स्कूल ऑफ एजुकेशन जुब्बल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में स्कूल की तीन बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। इसके साथ ही स्कूल ने पहली बार राज्य...

10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटने के फैसले पर भड़की मिड डे मील वर्करज यूनियन, हमीरपुर में निकाली रैली

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्करज यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर हमीरपुर में गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान यूनियन ने निदेशक को ज्ञापन सौंपकर विभाग की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी उस अधिसूचना को वापस लेने की मांग की, जिसमें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.