Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबाघाट फ्लाईओवर पर बारातियों की कार हादसे का शिकार, बड़ा नुकसान टला

सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन के चंबाघाट फ्लाईओवर पर एक बारात उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब बारातियों को ले जा रही एक कार अचानक पलट गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वाहन परमाणु से सालोगड़ा की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे गाड़ी पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मदद के लिए दौड़ लगाई और बारातियों को वाहन से बाहर निकाला।इस घटना से कुछ देर के लिए शादी का खुशी भरा माहौल तनाव में बदल गया। वाहन को जरूर काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली।हादसे के कारण फ्लाईओवर पर यातायात भी प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में क्रेन की सहायता से वाहन को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात को फिर से सुचारू किया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर वाहन का संतुलन बिगड़ना दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट में ही बिताएं राहुल: शाह

समर न्यूज | चंडीगढ़केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनना है तो पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट (प्रतीकात्मक संसद) में ही बिताएं, क्योंकि उनका नंबर कभी नहीं आने वाला।...

दलजीत के अंतिम संस्कार पर गतिरोध, गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग

समर न्यूज | मानसापंजाब के मानसा जिले के गांव भंमे कलां के दलजीत सिंह की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मृतक की मां और पत्नी ने रविवार को परविंदर सिंह झोटा के समर्थन में मानसा में चल रहे धरने में पहुंचकर न्याय की मांग की। परिवार ने स्पष्ट किया है कि जब...

पंजाब में महिलाओं के खातों में 1,291 करोड़ रुपये जारी

समर न्यूज | अबोहरमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को सरकार के मुताबिक, यह पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है। योजना के तहत सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री ने...

हरियाणा दिवस पर पलवल में हीरक जयंती समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज :दिन में बढ़ा तापमान, नारनौल में सबसे ठंडी रात

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.