Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी: फर्जी SHO बनकर ट्रांसपोर्टर से ठगे 44,700 रुपये, आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी | साइबर थाना पुलिस ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नारनौल उपमंडल के गांव देवस्थान निवासी हिमांशु कौशिक के रूप में हुई है। अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

फोन पर खुद को SHO बताया, फिर किया ठगी का जाल तैयार

जांच अधिकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट कारोबारी नरेंद्र कुमार, जो रेवाड़ी जिले के गांव आसलवास का निवासी है, ने शिकायत दी थी कि 15 मई को उसे एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को थाना प्रभारी (SHO) बताते हुए कहा कि नरेंद्र की ट्रक नोएडा में तीन एक्सीडेंट में शामिल रही है और मामला गंभीर है। हालांकि उसने कहा कि वह आपसी समझौते से मामला सुलझा सकता है, लेकिन इसके लिए पैसे देने होंगे।

भरोसा जीतकर दो किस्तों में ऐंठे पैसे

फोन कॉल के झांसे में आकर नरेंद्र ने पहले 22,000 रुपये खुद के मोबाइल से और फिर 22,700 रुपये अपने दोस्त के मोबाइल नंबर से आरोपी द्वारा दिए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। कुल मिलाकर आरोपी ने 44,700 रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

ड्राइवर से की पुष्टि, तब खुला फर्जीवाड़ा

राशि ट्रांसफर करने के बाद जब नरेंद्र ने अपने ड्राइवर से बात कर गाड़ी की जानकारी ली, तो पता चला कि नोएडा में ऐसा कोई एक्सीडेंट हुआ ही नहीं है। तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने तुरंत साइबर थाना रेवाड़ी में शिकायत दर्ज कराई।

तकनीकी जांच में खुला राज, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु कौशिक की पहचान की और वीरवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और किन-किन लोगों को इसी तरह से निशाना बनाया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.