Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमें नगर निगम से बाहर करो,नहीं तो करेंगे चुनावों का बहिष्कार, नहीं बनने देंगे किसी का प्रत्याशी

Summer express/मंडी, धर्मवीर – : एक तरफ राजनीतिक दल नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ उन क्षेत्रों से चुनावों के बहिष्कार की चिंगारियां भी सुलगने लग गई हैं जिन्हें पांच वर्ष पहले शहरी क्षेत्रों में शामिल किया गया था। इन्हीं में से एक क्षेत्र है नगर निगम मंडी के तहत आने वाला बैहना वार्ड।

पांच वर्ष पहले जब मंडी को नगर निगम का दर्जा देना था तो उस वक्त बैहना के ग्रामीण इलाकों को नगर निगम में शामिल कर दिया गया था। हालांकि इन्हें यह भरोसा भी दिलाया गया था कि अगर सबकुछ ठीक नहीं रहा तो तीन वर्षों बाद इन्हें दोबारा से ग्रामीण इलाकों में शामिल कर दिया जाएगा। पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो अब ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बैहना वार्ड के लोगों ने आने वाले नगर निकाय चुनावों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। स्थानीय निवासी सोहन सिंह ने बताया कि सुविधाओं के स्थान पर आज ग्रामीणों को दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए मंडी शहर जाना पड़ रहा है और वह कार्य भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं।स्थानीय निवासी लेख राज ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र के 50 लोग पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में शिमला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले थे और उस दौरान सीएम ने नगर निकाय चुनावों से पहले इन्हें दोबारा से पंचायत में शामिल करने की बात कही थी। इन्होंने सीएम को अपना वो वादा याद दिलाते हुए इन्हें पंचायत में शामिल करने की मांग उठाई है। इन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो फिर चुनावों में किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनने दिया जाएगा और इसका पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - धर्मशाला बॉयज स्कूल का दर्जा घटाने पर बवाल, अभिभावकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला बॉयज स्कूल का दर्जा घटाने पर बवाल, अभिभावकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला में करीब सौ साल पुराने बॉयज स्कूल को सीनियर सेकेंडरी से घटाकर हाई स्कूल करने के निर्णय पर अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस फैसले पर आपत्ति जताई। अभिभावकों का...
Summer Express - खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह...
Summer Express - पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

Summer express /कुरुक्षेत्र-:हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र के गांव गढ़ी सिंघा में मंगलवार को एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग की शुरुआत खेतों से हुई और देखते ही देखते पास के जंगल तक फैल गई, जिससे कई एकड़ क्षेत्र प्रभावित हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर...
Summer Express - भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

Summer express /हमीरपुर, 28 अप्रैल -: थाना भोरंज क्षेत्र के गांव लजयाणी में एक पारिवारिक विवाद ने बेहद दुखद रूप ले लिया। पिता और पुत्र के बीच हुई कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतनी देवी की गिरने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की...
Summer Express - करनाल में पार्किंग में भीषण आग, तीन वाहन जले; ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा बना हादसे की वजह

करनाल में पार्किंग में भीषण आग, तीन वाहन जले; ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा बना हादसे की वजह

Summer express/करनाल -: करनाल के क्लब मार्केट क्षेत्र में अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग के पास पड़े कूड़े में उठी चिंगारी ने कुछ ही देर में भयंकर रूप ले लिया और वहां खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मौके पर काफी संख्या में लोग और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.