Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छात्रों के विरोध के आगे झुका एसपीयू प्रबंधन, अब 15 जून से ही होंगी परीक्षाएं

Summer express / मंडी, धर्मवीर -सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में छात्रों के विरोध के बाद प्रबंधन ने आगामी 12 मई से आयोजित होनी वाली परीक्षाओं को अब जून माह में कराए का निर्णय लिया है। बता दें कि आज छात्र संगठन एबीवीपी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न छात्रों ने उनकी परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने को लेकर यूनिवर्सिटी वीसी का घेराव कर डाला। छात्रों का कहना है कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्याल को आधार मानकर कार्य कर रही है।

एचपीयू में यूजी और पीजी की परीक्षाएं 15 जून से होने जा रही हैं, जबकि उनकी परीक्षाएं एक माह पहले ही शुरू हो रही है। उधर, एसपीयू का तर्क है कि परीक्षाओं में देरी होने पर इसका असर परीक्षा परिणाम में देखने को मिलेगा। इस मौके पर एबीवीपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल ठाकुर ने बताया कि अभी तक न तो छात्रों के प्रैक्टिकल पूर्ण हो पाएं हैं और न ही उनके प्रोजेक्ट कार्य पूरे हो सके हैं। ऐसे में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के द्वारा परीक्षा में जल्दबाजी करना सही नहीं है – विशाल ठाकुर, सदस्य प्रदेश कार्यसमिति एबीवीपी

परीक्षा में देरी मतलब परिणाम में देरी:

वहीं जब इस बारे में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी कुलपति ललित कुमार अवस्थी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छात्रों की मांग पर परीक्षा की तिथि को बढ़ा दिया गया है। लेकिन आने वाले समय में इसका असर इनके परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा। एसपीयू ने यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार 90 दिन की अवधि पूरा होने पर ही यह परीक्षा कराने का फैसला लिया था। प्रबंधन ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए यह निर्णय लिया था, लेकिन कुछेक छात्र इसके विरोध में उतर कर आए हैं। वहीं बहुत से छात्र अभी भी आगामी 12 मई से परीक्षा देने को तैयार हैं। परीक्षाएं देरी से होने पर परिणाम भी देरी से निकलेगा। जिससे आने वाले समय में उन छात्रों को परेशानी होगी जो अन्य कॉलेजों में प्रवेश के लिए जाएंगे।   

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.