Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टिकट कटने से नाराज़ अनिल कपूर ने ठोकी ताल,भगवाहन वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा

Summer express /मंडी, धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। भगवाहन वार्ड से टिकट न मिलने पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल कपूर ने बगावती रुख अपनाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करना चाहिए, क्योंकि वे पहले भी निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है।

अनिल कपूर ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर किस आधार पर उनका टिकट काटा गया, जबकि उन्होंने अपने वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनका दावा है कि जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है और उन्हें स्थानीय स्तर पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर पार्टी ने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया, तो वे चुनाव मैदान में डटे रहेंगे।गौरतलब है कि उनकी पत्नी माधुरी कपूर पिछले कार्यकाल में नगर निगम मंडी की डिप्टी मेयर रह चुकी हैं, जिससे परिवार की राजनीतिक पकड़ पहले से ही मजबूत मानी जाती है। ऐसे में इस बगावत से भाजपा की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.