Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल कांग्रेस में नई हलचल: जल्द घोषित होगी कार्यकारिणी, हाईकमान से हुई अहम बैठक – प्रतिभा सिंह

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर बताया कि दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई बैठक में प्रदेश संगठन के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई है।

प्रतिभा सिंह के अनुसार, राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन और नए अध्यक्ष की नियुक्ति जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं में नाराज़गी, संगठन को चाहिए नई ऊर्जा

प्रतिभा सिंह ने माना कि कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। उन्होंने कहा कि संगठन को दोबारा सक्रिय और ऊर्जावान बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी मिलना चाहिए मौका

नए अध्यक्ष को सभी कार्यकर्ताओं की स्वीकार्यता प्राप्त होनी चाहिए

 सरकार में कार्यकर्ताओं को मिले प्रतिनिधित्व

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भी मांग की है कि पार्टी के समर्पित और मेहनती कार्यकर्ताओं को सरकारी बोर्डों और निगमों में सम्मानजनक जिम्मेदारियां दी जाएं, ताकि संगठन और सरकार के बीच सामंजस्य बना रहे। 

“राजा वीरभद्र सिंह की सीख आज भी मेरे मार्गदर्शक”

अपनी भूमिका को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि जब भी उन्हें संगठन की ओर से कोई जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने पूरी निष्ठा से उसे निभाया है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह हमेशा संगठन की मजबूती के लिए काम करने की प्रेरणा देते थे, और वे आज भी उसी राह पर चल रही हैं।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती हर कार्यकर्ता के योगदान से ही संभव है। हमें सभी को साथ लेकर चलना होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.