Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सतर्कता के बीच शिमला में शांति, चेकिंग के बाद गाड़ियों को मिल रही एंट्री

Shimla,11 November

दिल्ली के लाल क़िले के पास हुए धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भी एहतियातन सुरक्षा कड़े कर दिए हैं। राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और हर वाहन की गहन जांच की जा रही है। शिमला में बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों की कड़ी चेकिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि यह कदम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अब तक किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं मिली है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति या वस्तु पर संदेह हो तो तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी टीमों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

शिमला में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और पर्यटक सामान्य रूप से घूमने-फिरने का आनंद ले रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफ़वाहों पर ध्यान न देने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से शहर में सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.