Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान समय की मांग:विनीता बांगड़

पंचकूला। कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान समय की मांग बन चुकी है। अधिक से अधिक बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण हासिल करके अपना भविष्य उज्जवल बनाना चाहिए। उक्त विचार हरियाणा नर्सिंग वैलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं नर्सिंग ऑफिसर विनीता बांगड़ ने आज यहां मौली जागरां में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा प्रयोग फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट डिजिटल हयूमन के अंतर्गत चलाए जा रहे निशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में कोर्स पूरा होने पर बच्चों को सर्टीफिकेट वितरण के बाद बोल रही थी। उन्होंने बच्चों को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों को कंप्यूटर तथा मोबाइल तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया।

एफपीएआई पंचकूला की चेयरपर्सन अनिता बतरा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सेंटर का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है। यहां एक दर्जन से अधिक युवतियों को सिलाई-कढाई का प्रशिक्षण दिया गया है। जिसका लगातार विस्तार किया जा रहा है।

प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि डिजिटल हयूमन के माध्यम से इससे पहले भी सौ से अधिक बच्चों को अलग-अलग स्थानों पर तीन से छह माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। निकट भविष्य में पंचकूला जिले के गांवों में और कंप्यूटर सेंटर खोले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ ले सकें। इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन के उपाध्यक्ष नवनीत शर्मा, एफपीएआई केंद्र प्रभारी पूनम शर्मा, आलोक समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.