Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजेंद्र राणा पर नरेश चौहान का पलटवार — कहा, “फ्रस्ट्रेशन में दे रहे हैं सरकार पर बेबुनियाद बयान”

Shimla, Sanju 


पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा इन दिनों फ्रस्ट्रेशन की स्थिति में हैं और मीडिया में बने रहने के लिए सरकार पर बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं।

राणा सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के मुख्य सूत्रधार थे 

नरेश चौहान ने कहा कि यदि राजेंद्र राणा ने सरकार गिराने की साजिश में भूमिका नहीं निभाई होती तो आज वे सरकार में मंत्री होते। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय राणा सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के मुख्य सूत्रधार थे और अब जब वे विधायक भी नहीं रहे, तो खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए सरकार पर निराधार बयानबाजी कर रहे हैं

कानून व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवाल पूरी तरह बेबुनियाद

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने कहा कि राणा द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवाल पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीतिक मंशा से प्रेरित हैं। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।उन्होंने कहा कि हमीरपुर की हालिया घटना पर पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है। “जिस किसी की भी इस मामले में संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,” चौहान ने कहा।नरेश चौहान ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी ढंग से काम कर रही है और विपक्ष को केवल जनता को भ्रमित करने की बजाय रचनात्मक सुझाव देने चाहिए

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.