Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी नगर निगम के चुनाव में इस बार भाजपा के 11 से अधिक प्रत्याशी बनेंगे पार्षद-विधायक अनिल शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे शहरी निकाय के चुनावों के बीच राजनीतिक दलों की छींटाकशी की राजनीति भी शुरू हो गई हैं। नामांकन के दूसरे दिन मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। 

अनिल शर्मा ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने मंडी को नगर निगम का दर्जा दिया था। इस दौरान भाजपा ने शहर में कई विकास कार्यों को अमलीजामा भी पहनाया। लेकिन सूबे में सत्ता परिवर्तन होते ही प्रदेश कांग्रेस सरकार ने मंडी को दरकिनार कर दिया।सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी होने के बाद भी नगर निगम मंडी के भाजपा पार्षदों ने एकजुटता नहीं छोड़ी और एक टीम की तरह काम किया। आने वाले समय में भी भाजपा मंडी में इसी तरह काम करती नजर आएगी।विधायक ने कहा कि पिछले चुनावों में यहां से भाजपा के 11 पार्षदों ने जीत का परचम लहराया था। इस बार उन्होंने 2021 से अधिक भाजपा पार्षदों की जीत का दावा भी किया। इससे पूर्व विधायक अनिल शर्मा ने नगर निगम मंडी के सभी भाजपा प्रत्याशियों से मुलाकात भी की। इस मौके पर विधायक बल्न्ह इंद्र सिंह गांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे। बता दें कि नगर निगम मंडी में 15 वार्ड हैं और भाजपा ने 29 अप्रैल को ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। जबकि प्रदेश के सत्ताधारी दल कांग्रेस की अभी आधी अधूरी सूची ही जारी हो पाई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.