Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में पंचायती राज और मनरेगा पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामना, आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Hamirpur, Arvind-:हिमाचल प्रदेश में जी राम जी और पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हमीरपुर में भाजपा ज़िला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कांग्रेस पर पंचायती राज चुनाव टालने और जी राम जी को लेकर फिजूल बयानबाजी का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा पर मनरेगा एक्ट से महात्मा गांधी का नाम हटाने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले भाषण की तर्ज पर मनरेगा खत्म करने की कोशिश की और पूर्व सरकार ने शिमला नगर निगम के चुनाव भी टाले थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव नहीं टालने की बात कभी नहीं कही और डिजास्टर एक्ट के कारण देरी हो सकती है। कौशल ने भाजपा पर प्रदेशवासियों को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया।वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी गारंटी पूरी न करने के चलते पंचायती राज चुनाव से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी केवल योजना के नाम बदलने पर केंद्रित है और ग्रामीण स्तर पर योजनाओं के वास्तविक लाभ को नजरअंदाज कर रही है।

प्रेम कौशल, प्रदेश कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता:

प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ने कभी भी चुनाव न कराने की बात नहीं कही। डिजास्टर एक्ट के कारण देरी हो सकती है। भाजपा सिर्फ लोगों को भ्रमित कर रही है।

राकेश ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रही है और जी राम जी पर फिजूल बयानबाजी कर रही है। योजना के वास्तविक लाभ को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.