Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विक्रमादित्य सिंह के बयान पर बागवानी मंत्री जगत नेगी ने जताई असहमति, अधिकारियों के मनोबल पर चिंता

Shimla, Kartik thakur-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रियों के बीच गुटबाज़ी की झलक फिर सामने आई है। प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हालिया बयान को गलत बताया और कहा कि वे उससे सहमत नहीं हैं।

नेगी ने स्पष्ट किया कि कई अधिकारी, जो अन्य राज्यों से हिमाचल में कार्यरत हैं, अपने काम में प्रभावी और मेहनती हैं। उनके अनुसार, ऐसे बयानों से अधिकारी हतोत्साहित होते हैं और उनका मनोबल गिर सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रोत्साहित करना चाहिए, न कि उनके कामकाज पर अनावश्यक सवाल उठाना।बागवानी मंत्री ने यह भी कहा कि विक्रमादित्य सिंह को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे किस अधिकारी के बारे में बात कर रहे हैं। नेगी ने जोर देकर कहा कि सरकार में सभी अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं और उन्हें बिना वजह की आलोचना से बचाना चाहिए।

जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री: “विक्रमादित्य सिंह का बयान गलत है। कई अधिकारी बाहरी राज्यों से हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे बयानों से उनका मनोबल गिरता है। उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.