Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में रियल एस्टेट घोटाला: ईडी ने माहिरा बिल्डटेक व जार बिल्डवेल की 557 करोड़ की संपत्तियां की कुर्क

चंडीगढ़ |  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गुरुग्राम शाखा ने रियल एस्टेट क्षेत्र में धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए माहिरा बिल्डटेक और जार बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड की लगभग 557.43 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। ये कंपनियां पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर और उनके परिवार से जुड़ी बताई जाती हैं। कुछ माह पहले ईडी ने छौक्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। कुर्क की गई संपत्तियों में गुरुग्राम के सेक्टर-68, 63ए, 103, 104, 92, 88बी और 95 में स्थित करीब 35 एकड़ की सात आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनियों से जुड़ी करीब 97 लाख रुपये की एफडी भी जब्त की गई है।

फर्जी दस्तावेज और अधूरे प्रोजेक्ट की जांच

ईडी की यह कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकी (FIR) पर आधारित है, जिनमें आरोप है कि कंपनियों ने फर्जी दस्तावेज और झूठी बैंक गारंटी के जरिये किफायती आवास परियोजनाओं के लिए लाइसेंस हासिल किए थे। कंपनियों ने 3700 से अधिक खरीदारों से 616 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई, लेकिन समय पर घर मुहैया नहीं कराए।

इससे पहले फरवरी 2024 और मार्च 2025 में करीब 81.07 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। इस घोटाले में माहिरा ग्रुप के प्रमोटर सिकंदर सिंह, पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर और विकास छौक्कर मुख्य आरोपी हैं। सिकंदर सिंह को अप्रैल 2024 में गिरफ्तार किया गया, जबकि धर्म सिंह छौक्कर को मई 2025 में पकड़ा गया। विकास छौक्कर अभी फरार है और उसके खिलाफ अदा

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.