Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में दहेज प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर जताया दर्द

यमुनानगर|  जिले के मेहर माजरा गांव में 24 वर्षीय युवक गोपाल किशन ने कथित रूप से पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले गोपाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने पत्नी सीमा और उसके परिजनों पर छह लाख रुपये की मांग करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

वीडियो में गोपाल ने साफ तौर पर कहा कि अगर उसे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उसकी पत्नी और उसके मायकेवाले होंगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की मां बाला देवी की शिकायत पर पुलिस ने गोपाल की पत्नी सीमा सहित कुल सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छह महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, गोपाल जगाधरी के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। पिता की मृत्यु छह साल पहले हो चुकी थी और वह परिवार का सबसे छोटा बेटा था। छह महीने पहले उसकी शादी रादौर के छोटा बांस गांव की रहने वाली सीमा से हुई थी। शादी के बाद सीमा तीन महीने तक ही ससुराल में रही और फिर उसने पति व ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट और दहेज के झूठे आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवा दी।

बाला देवी का कहना है कि समझौते की कोशिशें की गईं, लेकिन सीमा और उसके परिजनों ने छह लाख रुपये की मांग रखी, जिसे गोपाल जैसे सीमित आय वाले व्यक्ति के लिए पूरा करना संभव नहीं था। घर की सारी जिम्मेदारी अकेले गोपाल ही संभाल रहा था और लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना से वह टूट चुका था। पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और गहराई से जांच करने में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.