Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में पहली बार होगा शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन, 3-4 जुलाई को जुटेंगे 500 से अधिक प्रतिनिधि

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि गुरुग्राम में 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने जा रहा राष्ट्रीय सम्मेलन सिर्फ प्रशासनिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और परंपरागत मेहमाननवाज़ी को देशभर के प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत करने का एक अनूठा अवसर भी होगा। शनिवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समस्त प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि “अतिथि देवो भव” की भावना के अनुरूप यह आयोजन होगा ताकि देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि हरियाणा की आत्मीयता और आतिथ्य को याद रखें।

आईसीएटी मानेसर में होगा आयोजन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

यह सम्मेलन इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी), मानेसर में होगा। इसमें देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नगरीय प्रशासन और स्थानीय निकायों से जुड़े 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में नगरीय विकास, स्मार्ट सिटी प्रबंधन, जनसेवा, बेहतर प्रशासनिक मॉडल और नीति क्रियान्वयन जैसे विषयों पर मंथन होगा।

हरियाणा की सांस्कृतिक झलक और आतिथ्य की होगी विशेष प्रस्तुति

सम्मेलन के पहले दिन प्रतिभागियों के स्वागत के लिए हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत और हरियाणा के व्यंजनों की विशेष झलक प्रस्तुत की जाएगी। हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के सामने रखी जाएंगी।

प्रशासन ने शुरू की अंतिम चरण की तैयारियां

बैठक में उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। डेलिगेट्स के ठहरने, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था और प्रचार-प्रसार के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं ताकि गुरुग्राम को एक आदर्श मेजबान शहर के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक में नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, नगर निगम मानेसर के आयुक्त आयुष सिन्हा, डीसीपी दीपक, डीसीपी अर्पित जैन, लोकसभा सचिवालय की निदेशक डॉ. जूबी अमर, विधानसभा सचिव डॉ. सतीश कुमार, सलाहकार राम नारायण यादव, एडीसी वत्सल वशिष्ठ, जनसंपर्क विभाग के आरएस सांगवान, डॉ. साहिब राम गोदारा, उप निदेशक अमित पवार और सीटीएम रविंद्र कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.