Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में RTI को लेकर सरकारी विभागों की लापरवाही उजागर, 33 हजार से ज्यादा अधिकारियों को नोटिस, करोड़ों का जुर्माना

चंडीगढ़| हरियाणा में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के प्रति सरकारी महकमों की उदासीनता एक बार फिर सामने आई है। बीते 19 वर्षों में आरटीआई मामलों में टालमटोल करने वाले 33,179 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि 4048 राज्य लोक सूचना अधिकारियों (SPIO) पर अब तक ₹5.91 करोड़ का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। यह आंकड़े 12 अक्टूबर 2005 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि के हैं, जो एक आरटीआई आवेदन के जवाब में राज्य सरकार द्वारा साझा किए गए।

राज्य सूचना आयोग के अनुसार, इस दौरान अधिनियम की धारा 19(3) के तहत कुल 1,32,365 अपीलें और धारा 18(2) के अंतर्गत 17,318 शिकायतें दर्ज की गईं। ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि प्रदेश में RTI के प्रति गंभीरता और पारदर्शिता की भारी कमी रही है।

RTI कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभागों द्वारा जानबूझकर जानकारी रोकी जाती है या अधूरी जानकारी दी जाती है, जिससे आम लोगों को अपने अधिकारों का लाभ उठाने में कठिनाई होती है। उन्होंने इसे अधिनियम के मूल उद्देश्य के विपरीत बताया।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विभागीय स्तर पर नियमित निगरानी और जवाबदेही तय की जाए, तो RTI व्यवस्था को अधिक प्रभावशाली और पारदर्शी बनाया जा सकता है। फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि हरियाणा में RTI को लेकर प्रशासनिक रवैया अब भी लचर और असंवेदनशील बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.