Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, नाले पर बनी 18 दुकानें ढहाई गईं

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला | अंबाला सदर में नगर परिषद ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाले के ऊपर बनाई गई 18 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। बुधवार दोपहर नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से सभी अवैध ढांचों को हटाया गया। इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी किया, जिससे मौके पर हल्की झड़प की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी कर ली गई।

जानकारी के अनुसार, सेवा समिति स्कूल के साथ लगे क्षेत्र में पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले के ऊपर रातों-रात 18 खोखे खड़े कर दिए गए थे। नगर परिषद की ओर से पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण न किया जाए, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों ने अवैध तरीके से दुकानें खड़ी कर लीं।

कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों को समय-समय पर अतिक्रमण न करने के लिए आगाह किया गया था, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए उन्होंने नाले पर निर्माण कर लिया, जो पूरी तरह अवैध है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जल निकासी व्यवस्था को बाधित करने वाले इस तरह के अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर परिषद की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है कि अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.