Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी के बावल IMT में सोलर कंपनी में भीषण आग, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Summer express, रेवाड़ी |  हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल स्थित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप क्षेत्र में देर रात एक बड़ी औद्योगिक दुर्घटना सामने आई। बावल की प्रसिद्ध सोलर उपकरण निर्माता कंपनी UTL Solar में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं।

घटना रात करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुल 12 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमों ने पूरी रात मशक्कत की और करीब 180 से अधिक टैंकर पानी का इस्तेमाल किया। रेस्क्यू और राहत अभियान सुबह करीब 6 बजे तक लगातार जारी रहा।

बताया जा रहा है कि हादसा UTL Solar कंपनी में हुआ, जो पिछले लगभग 30 वर्षों से सोलर पैनल, इनवर्टर और बैटरी निर्माण का काम कर रही है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कंपनी में उत्पादन कार्य बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से कंपनी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंपनी के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद निकली चिंगारियों से आसपास की सूखी घास और कचरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कंपनी परिसर तक फैल गई। हालांकि प्रशासन अभी आग लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि में जुटा हुआ है।

सहायक फायर ऑफिसर संजय ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय रहते दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और पास में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के कारण आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोक लिया गया।

फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। एहतियात के तौर पर कंपनी परिसर में कूलिंग का काम जारी है, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। वहीं कंपनी प्रबंधन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट में ही बिताएं राहुल: शाह

समर न्यूज | चंडीगढ़केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनना है तो पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट (प्रतीकात्मक संसद) में ही बिताएं, क्योंकि उनका नंबर कभी नहीं आने वाला।...

दलजीत के अंतिम संस्कार पर गतिरोध, गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग

समर न्यूज | मानसापंजाब के मानसा जिले के गांव भंमे कलां के दलजीत सिंह की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मृतक की मां और पत्नी ने रविवार को परविंदर सिंह झोटा के समर्थन में मानसा में चल रहे धरने में पहुंचकर न्याय की मांग की। परिवार ने स्पष्ट किया है कि जब...

पंजाब में महिलाओं के खातों में 1,291 करोड़ रुपये जारी

समर न्यूज | अबोहरमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को सरकार के मुताबिक, यह पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है। योजना के तहत सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री ने...

हरियाणा दिवस पर पलवल में हीरक जयंती समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज :दिन में बढ़ा तापमान, नारनौल में सबसे ठंडी रात

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.