Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सचिवालय सुसाइड केस में तीन अधिकारियों पर FIR, पत्नी ने लगाए आरोप

Summer express, चंडीगढ़ |  हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाले अकाउंट ऑफिसर बलवंत सिंह मामले में पुलिस ने तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पत्नी प्रमिला की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्व चीफ फाइनेंस ऑफिसर अमित दीवान, आशीष गोगिया और राजेश गोयल को आरोपी बनाया है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीनों अधिकारी लंबे समय से बलवंत सिंह पर मानसिक दबाव बना रहे थे और उन्हें गलत कामों में फंसाने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, इसी तनाव के कारण बलवंत सिंह पिछले कुछ समय से बेहद परेशान चल रहे थे। परिवार का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से वह मानसिक रूप से टूट चुके थे।

परिजनों के पहुंचने के बाद सेक्टर-16 अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। यह प्रक्रिया दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई और शाम साढ़े चार बजे तक चली। पोस्टमार्टम के दौरान सेक्टर-3 थाना प्रभारी संजीव कुमार समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पत्नी प्रमिला, भाई कृष्ण, अशोक और अन्य रिश्तेदार पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में मौजूद रहे। बलवंत सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को झज्जर जिले के उनके पैतृक गांव मुंडा हेरा में किया जाएगा।

मृतक के भाई राजपाल ने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी बलवंत सिंह के सीनियर थे और लगातार उन्हें दबाव में रख रहे थे। उन्होंने कहा कि बलवंत को फंसाने की साजिश रची जा रही थी, जिसके कारण वह काफी तनाव में थे।

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। थाना प्रभारी संजीव कुमार के मुताबिक, मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं मोबाइल में कोई सुसाइड नोट, आखिरी संदेश या रिकॉर्डिंग तो मौजूद नहीं है। इसके अलावा परिजनों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अमित दीवान पहले से ही 590 करोड़ रुपये के IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में जेल में बंद हैं। बलवंत सिंह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट में ही बिताएं राहुल: शाह

समर न्यूज | चंडीगढ़केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनना है तो पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट (प्रतीकात्मक संसद) में ही बिताएं, क्योंकि उनका नंबर कभी नहीं आने वाला।...

दलजीत के अंतिम संस्कार पर गतिरोध, गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग

समर न्यूज | मानसापंजाब के मानसा जिले के गांव भंमे कलां के दलजीत सिंह की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मृतक की मां और पत्नी ने रविवार को परविंदर सिंह झोटा के समर्थन में मानसा में चल रहे धरने में पहुंचकर न्याय की मांग की। परिवार ने स्पष्ट किया है कि जब...

पंजाब में महिलाओं के खातों में 1,291 करोड़ रुपये जारी

समर न्यूज | अबोहरमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को सरकार के मुताबिक, यह पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है। योजना के तहत सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री ने...

हरियाणा दिवस पर पलवल में हीरक जयंती समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज :दिन में बढ़ा तापमान, नारनौल में सबसे ठंडी रात

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.